साउथ मूवीज

कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में शामिल हुई साउथ हसीना, डांसिंग लीडियो हुआ लीक

Sreelala at Kartik family function: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही साउथ अदाकारा श्रीलीला (Sreelala) के साथ रोमांटिक मूवी में दिखाई देंगे, जिसे अनुराग बसु बना रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले कार्तिक-श्रीलीला की एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गई है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

Image

Kartik Sreelela

Sreelala at Kartik family function: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट सुपरस्टार कार्तिक आर्यन जब भी किसी नई हीरोइन के साथ काम करते हैं तो उनका नाम तुरंत ही उससे जुड़ने लगता है। सारा अली खान और अनन्या पांडे इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं, जिनको कार्तिक ने मूवीज रिलीज होते ही डेट करना बंद कर दिया था। कई हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद एक बार फिर से कार्तिक आर्यन इश्क लड़ाने में व्यस्त हो गए हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के बीच इन दिनों जमकर आशिकी चल रही है। लोग ऐसा अंदाजा कार्तिक-श्रीलीला का एक वीडियो वायरल होने के बाद लगा रहे हैं, जो इस वक्त फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है।

असल में कार्तिक आर्यन की बहन ने हाल ही में एक फैमिली फंक्शन रखा था, जिसमें श्रीलीला भी शामिल हुई थीं। समारोह में श्रीलीला ने न केवल शिरकत की थी बल्कि जमकर डांस भी किया। जिस समय श्रीलीला डांस कर रही थीं, उस वक्त कार्तिक आर्यन उनका वीडियो बना रहे थे। कार्तिक और श्रीलीला का यही वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। आप कार्तिक-श्रीलीला का वायरल वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जल्द ही अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा में दिखेंगे कार्तिक-श्रीलीला

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की दोस्ती इस कदर क्यों बढ़ रही है तो बता दें कि ये दोनों इन दिनों अनुराग बसु की रोमांटिक मूवी में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। टीजर वीडियो में कार्तिक आर्यन का लुक काफी डिफरेंट था, जिस कारण फैंस उनकी ये मूवी देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे। लुक के साथ-साथ फिल्म में कार्तिक-श्रीलीला की जोड़ी भी पहली बार नजर आएगी, जिस कारण भी लोग एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article