Ranbir Kapoor's Affair List: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ हॉलिडे एन्जॉय करते हुए पिक्स शेयर की हैं। आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर का दिल कई हसीनाओं पर आया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणबीर कपूर के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले रणबीर कपूर ने अवंतिका मलिक को डेट किया था। दोनों का यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और इनका ब्रेकअप हो गया।
सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। धीरे-धीरे रणबीर और सोनम एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर से पूरी इंडस्ट्री वाकिफ है। दीपिका और रणबीर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। हालांकि रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दीपिका अंदर से टूट गई थीं।
'रॉकस्टार' मूवी में नरगिस फाखरी ने रणबीर कपूर के साथ कम किया था। इस मूवी की शूटिंग करते हुए रणबीर-नरगिस के अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं।
दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप करने के बाद रणबीर कपूर का दिल कैटरीना कैफ पर आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन काफी समय तक लिव-इन रिलेशन में भी रहे थे।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रणबीर कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को भी कुछ समय के लिए डेट किया था। हालांकि इनके अलग होने का कारण आज तक सामने नहीं आया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर 'वास्तु' में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे।