CM Vijay Tweet: साउथ के सुपरस्टार और सीएम विजय (CM Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। विजय जल्द ही फिल्म जना नायकन में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अब सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। ये मूवी 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस बीच सीएम विजय ने सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir)
सीएम विजय ने किया ट्वीट (pic credit-twitter)
सीएम विजय ने किया ट्वीट
तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने देशभर में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा बयान जारी किया है। विजय ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेताओं, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं, की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।
विजय ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी TVK विपक्षी दलों के इस आंदोलन का समर्थन करती है। NEET परीक्षा को लेकर उन्होंने दोबारा अपना पुराना रुख दोहराया और कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही इस परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह खत्म करने की मांग करती रही है। विजय ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए झूठे वादे नहीं करती। उनका मानना है कि NEET जैसी व्यवस्था सिर्फ छात्रों ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी बड़ा असर डालती है। इसलिए इस परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों और आम लोगों की भावनाओं का सम्मान करे और NEET परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने का फैसला ले। विजय ने कहा कि उनके मुताबिक यही इस पूरे विवाद का सबसे सही और स्थायी समाधान है।
