Sundeep Kishan upcoming film: साउथ के पॉपुलर एक्टर संदीप किशन (Sundeep Kishan) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। संदीप किशन ने एक से एक फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस बीच संदीप की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि संदीप फिल्म पॉवर पेटा (Power Peta) में नजर आएंगे। इस मूवी का पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(Pic credit-रजनीकांत की Coolie पर संदीप किशन ने चला 1000 करोड़ का अंधा दांव, बोले 'थलाइवा बॉक्स ऑफिस हिला...')
संदीप किशन की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)
संदीप किशन की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट (pic credit- instagram)
संदीप किशन की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट
16 साल से सिनेमा में धमाल मचा रहे अभिनेता संदीप किशन ने अब अपनी नई फिल्म पॉवर पेटा की घोषणा कर दी है। फिल्म का पहला लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए संदीप किशन ने लिखा कि यह फिल्म प्यार, सम्मान और राजनीति पर आधारित है। पोस्टर में खून से सना चेस बोर्ड दिखाया गया है, जो कहानी में दिमागी खेल और खतरे का संकेत देता है। बोर्ड पर एक गुलाब भी है, जो प्यार और दर्द की ओर इशारा करता है। सुंदीप ने कैप्शन में लिखा, '16 साल का सफर, आपका प्यार, खून और मेहनत। हर कदम, हर सबक और हर प्यार के लिए शुक्रिया। अब अगला अध्याय पॉवर पेटा । प्यार, सम्मान और राजनीति की कहानी। आपका प्यार हमेशा की तरह चाहिए।' संदीप किशन की मूवी के पोस्टर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
संदीप किशन की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)
संदीप की फिल्म देखने के लिए बेताब हैं फैंस
बताते चलें कि संदीप किशन की फिल्म पॉवर पेटा का निर्देशन कृष्ण चैतन्य कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्में रोडी फेलो और चल मोहन रंगा हैं। इस मूवी संगीत मणि शर्मा दे रहे हैं। संदीप किशन आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म मजाका में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब सभी की नजरें संदीप किशन की अपकमिंग फिल्म पॉवर पेटा पर टिकी हुई है। संदीप किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। संदीप किशन का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
