साउथ मूवीज

Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म लीक के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार, हिरासत में लिए 3 लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2026, 08:05 PM IST

Jana Nayagan Leak Case Update: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार (Pic Credit: IMDb)

Jana Nayagan Leak Case Update: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर खूब चर्चा में हैं। थलापति विजय को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि ये मूवी रिलीज से पहले लीक हो गई है। इस खबर ने मेकर्स की नींद उड़ा दी है। थलापति विजय की फिल्म ऑनलाइन लीक होने के बाद से स्टार्स इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म जन नायकन लीक मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब इस केस में नया अपडेट सामने आ गया है। (ये भी पढे़ं:Jana Nayagan: रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

गिरफ्तार हुए तीन लोग

थलापति विजय एक बार फिर से अपनी मूवी जन नायकन को लेकर खबरों में आ गए है। फिल्म जन नायकन लीक मामले में एक नया अपडेट आया है। 16 अप्रैल को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, तमिलनाडु पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम विंग ने जन नायकन ऑनलाइन लीक के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना से जुड़े तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले छह लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था। इस नई कार्रवाई के साथ मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तीनों नए गिरफ्तार आरोपियों को फिल्म के पायरेटेड वर्जन को बांटने और अपलोड करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बताया गया है। उन पर डेटा चोरी करने और पायरेटेड कॉपी को ऑनलाइन फैलाने का आरोप लगाया गया है। (ये भी पढे़ं:Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म लीक के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुए 6 लोग)

फ्रीलांस एडिटर निकला मुख्य आरोपी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दूसरे प्रोजेक्ट पर फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा था। उसने बिना अनुमति के एडिटिंग स्टूडियो से जन नायकन के फुटेज को एक्सेस किया और चुरा लिया। फिर उस सी से फिल्म बनाकर दूसरे लोगों के साथ शेयर कर दिया गया, जिसकी वजह से ये इंटरनेट पर बहुत फैल गई।

Jan nayagan Leak Case Update

ऐसे लीक हुई थलापति विजय की फिल्म

अब भी फैंस को मूवी की रिलीज का इंतजार

थलापति विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट काफी समय से पोस्टपोन हो रही है। फिल्म जन नायकन को जनवरी में ही रिलीज होना था, लेकिन अब भी फैंस को इस मूवी की रिलीज का इंतजार है। फिल्म जन नायकन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएंं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article