Sundeep Kishan on Rajinikanth's Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों जेलर 2 (Jailer 2) पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है। जेलर 2 पर काम करने से पहले रजनीकांत ने लोकेश कनगराज की कुली (Coolie) शूट की थी, जिसका इंतजार दर्शकों के बीच में बेसब्री से हो रहा है। रजनीकांत और लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) का कॉम्बो बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए काफी है, जिस कारण फैंस कुली की पहली झलक के लिए बेताब हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कुली का पहला टीजर लोकेश कनगराज (14 मार्च) के बर्थडे पर दर्शकों के सामने होगा।
मीडिया में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश कनगराज लम्बे समय से फिल्म कुली के टीजर पर काम कर रहे हैं। कुली की पूरी टीम इसे जल्द ही तैयार कर देगी और लोकेश कनगराज के बर्थडे पर इसे दर्शकों के सामने रिलीज किया जाएगा। कुली के टीजर में रजनीकांत मासी अवतार में दिखेंगे। लोकेश कनगराज ने कुली के टीजर में उन सभी बातों का ख्याल रखा है, जो रजनीकांत के फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देंगी।
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और एक्टर संदीप किशन ने रजनीकांत की मचअवेटिड कुली पर मीडिया से बात की है और कहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी। संदीप ने मीडिया से कहा है, 'मैंने कुली का 45 मिनट का कट देखा है। मैं इसे देखने के बाद कह सकता हूं कि रजनीकांत साहब की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार करेगी। दर्शक कुली को खूब पसंद करेंगे।'
अगर फिल्म कुली की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स इसे सितम्बर या अक्टूबर में रिलीज करने की सोच रहे हैं। मेकर्स फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा होने के बाद ये फैसला लेंगे कि कुली के लिए बेस्ट रिलीज डेट कौन सी रहेगी? मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि रजनीकांत की कुली को किसी बड़े वीकेंड पर रिलीज किया जाए ताकि इसकी कमाई के आंकड़े पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें।
