Stree 2 कोरियोग्राफर Jani Master की पत्नी ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए किया था मजबूर!! आयशा की भी हो सकती है गिरफ्तारी

स्त्री 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने हाल ही में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आयशा ने उस पीड़िता के साथ मारपीट तक की है और उसे धर्म परिवर्तन कर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर तक किया है। रिपोर्ट के अनुसार आयशा को पीड़िता पर हमला करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है।

स्त्री 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने हाल ही में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दिनों जानी मास्टर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें जानी ने अपनी असिस्टेंट कोरियोग्राफर के साथ यौन उत्पीड़न किया था साथ ही उसको धमकी भी दी थी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया था। बता दें कोरियोग्राफर एफआईआर के बाद से फरार चल रह थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में जानी मास्टर की पत्नी आयशा की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Jani Master

Jani Master

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आयशा ने उस पीड़िता के साथ मारपीट तक की है और उसे धर्म परिवर्तन कर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर तक किया है। रिपोर्ट के अनुसार आयशा को पीड़िता पर हमला करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है। जानी मास्टर पर अपनी 21 वर्षीय महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप है, जो दुर्व्यवहार के समय नाबालिग थी। शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने उनसे साथ मारपीट भी की थी।

End of Feed