साउथ मूवीज

ANIMAL डायरेक्टर की Spirit से प्रभास का नया लुक आया सामने? वीडियो में इतने बदले दिखे एक्टर

हाल ही में प्रभास मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान एक्टर कैजुअल लुक मे थे। एक्टर ने ब्लैक हुडी के साथ ट्राउजर कैरी किया था। इस वीडियो में एक्टर बेहद अलग लग रहे हैं। फैंस का मानना है कि ये एक्टर का फिल्म स्पिरिट से लुक है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Spirit

प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में बने है। फैंस उनकी आने वाली फिल्म स्पिरिट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास कल्कि से ज्यादा धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में प्रभास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रभास का लुक बहुत बदला हुआ नजर आ रहा है।

हाल ही में प्रभास मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान एक्टर कैजुअल लुक मे थे। एक्टर ने ब्लैक हुडी के साथ ट्राउजर कैरी किया था। इस वीडियो में एक्टर बेहद अलग लग रहे हैं। फैंस का मानना है कि ये एक्टर का फिल्म स्पिरिट से लुक है। बता दें प्रभास की फिल्म स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। वीडियो में देखकर समझ आ रहा है कि एक्टर अपने नए हेयर स्टाइल को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

करीना कपूर प्रभास संग आएंगी नजर?

वीडियो में प्रभास ब्लैक कलर का मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर का बाल लंबा नजर आ रहा है। इस फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म में प्रभास के लिए एक नया लुक तय किया है। अब देखना होगा कि पुलिस वाले के रोल में एक्टर कैसे लगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये है। डायरेक्टर किसी भी हाल में इस फिल्म को सुपरहिट बनाने चाहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आ सकती हैं।

इन फिल्मोंमें नजर आएंगे प्रभास

प्रभास स्पिरिट के अलावा द राजा साब, कन्नप्पा, सलार पार्ट 2, हनु राघवपुड़ी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है। प्रभास कल्कि 2 में भी नजर आएंगे। ऐसा कहा है कि ये फिल्म 2025 में रिलीज हो जाएगी। फैंस ने कल्कि को काफी पसंद किया थ।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article