साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ के कारण चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दिखाई दे रहा था कि एक्टर ने अपने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि एक्टर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं विस्तार से।
कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ ने इतिहास बना दिया है। अब ये फिल्म काफी सुर्खियों बटोर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की फिल्म के डिजिटल राइट्स काफी ज्यादा रेट में बिके हैं। जिस कारण इसे तमिल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड मना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ठग लाइफ की ओटीटी डील पक्की हो गई है।
इतने में बिके ओटीटी राइट्स
ठग लाइफ के ओटीटी राइट्स 149.7 करोड़ में बिके हैं। इसलिए फिल्म ने रिलीज के पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।'ठग लाइफ' की रिलीज डेट भी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने पहले दावा किया था कि ये फिल्म इस साल का रिलीज हो जाएगी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म 2025 के गर्मी तक रिलीज हो जाएगी।
21 सितंबर को इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। बता दें शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जो जमकर वायरल हुई थी। जिसमें कमल हासन, सिलंबरासन टीआर और ठग लाइफ के निर्देशक मणिरत्नम साथ नजर आ रहे हैं। फैंस ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया था। साथ ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
