'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को नहीं मिलेगा नेशनल अवॉर्ड, सेरेमनी में भी नहीं हो पाएंगे शामिल

'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें जानी मास्टर के नेशनल अवॉर्ड पर रोक लगा दी गई है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी को स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने जानी मास्टर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें जानी मास्टर के नेशनल अवॉर्ड पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सेरेमनी में शामिल होने पर भी मना कर दिया गया है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब जानी मास्टर की जमानत भी निलंबित हो गई है।

Jani Master National Award cancel

Jani Master National Award cancel

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी को स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने जानी मास्टर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। बता दें जानी मास्टर की पत्नी ने भी उस लड़की पर भी कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें देखकर पता चल रहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड निलंबित कर दिया है। इस लेटर में लिखा है कि 'साल 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होने लिए शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) को POCSO अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले ही पत्र भेज दिया गया था।'

End of Feed