Vettaiyan Box Office Day 1 Advance Booking: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान जल्द ही सिनेमाघरों पर अपना धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ बिग बी नजर आने वाली है। फैंस को दोनों सुपरस्टार की जोड़ी 33 साल देखने को मिलने वाली है, जिस कारण फैंस इस फिल्म का और ज्यादा बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लोग रिलीज से पहले ही सुपरहिट बता रहे हैं। रजनीकांत की फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ो रुपये की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी टिकट बेची है।
कितना हुआ कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने के लिए सिर्फ 4 दिन रह गए हैं, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। रजनीकांत की बड़े पर्दे पर झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजे ग्ननवेल द्वारा निर्देशित ये फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वही आयुध पूजा के लिए साउथ में 11 अक्टूबर को छूट्टी जिस कारण मेकर्स को और ज्यादा फायदा हो सकता है। टिकट की ब्रिकी तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा हो रही है। वेट्टैयान ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 88,000 से ज़्यादा टिकटें बेची हैं। यह 1.69 करोड़ की कुल एडवांस बुकिंग के बराबर है। आज समय तक ये आंकड़ा 2-2.5 करोड़ तक चले जाएगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में रजनीकांत पुलिस वाले का रोल निभाने वाले हैं। ये फिल्म टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। 33 बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी दिखाई देने वाली है। ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
