जयम रवि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें जयम रवि ने अपनी पत्नी आरती के साथ तलाक के बाद अपनी फिल्म जेआर 34 की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को दादा फेम निर्देशक गणेश के बाबू ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
जयम रवि इस पोस्टर में दो रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि एक्टर इस फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं। फिल्म के पहले पोस्टर ने पहले ही चर्चा बटोर ली है। इस पोस्टर में एक्टर का डबल फेस नजर आ रहा है, जिसमें एक किताब के फटे हुआ पन्ना है। जयम रवि इस पोस्टर में काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।
इस दिन हुआ था तलाक
इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस फिल्म को संगीत हैरिस जयराज दे रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में कहा था कि उनकी पत्नी आरती और आरती की मां उनके साथ बहुत ज्यादा बुरा व्यवहार करते थे। उन्होंने बताया कि उनके सोशल मीडिया की उनकी पत्नी देख रेख करती थी, जिस कारण छह साल तक मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का न्यूज नहीं किया है। बता दें 9 सितंबर जयम रवि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जानकारी दी थी कि वो 15 साल की शादी को तोड़ रहे हैं। ये फैसला उनकी पत्नी आरती और उन्होंने आपसी सहमति से लिया है।
शूटिंग के समय Rajendra Prasad को मिली बेटी की मौत की खबर, हार्ट अटैक से हुआ निधन
