साउथ मूवीज

Stree 2 के कोरियोग्राफर Jani Master को अदालत ने इतने दिन की हिरासत में सौंपा, गोवा से हुए थे गिरफ्तार

शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें मशहूर कोरियोग्राफर पर 21 वर्षीय उनकी को स्टार ने उनपर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि इस मामले में उनकी पत्नी आयशा भी शामिल है। अब कार्ट ने जानी को 4 दिनों की हिरासत में भेज दिया है।

Image

Jani Master

शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कोरियोग्राफर पर 21 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके बाद यौन उत्पीड़न और मारपीट की है, जिसके बाद से जानी मास्टर फरार चल रहे थे। कोरियोग्राफर को पुलिस ने गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जानी मास्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। अब जानी मास्टर को कोर्ट ने कुछ दिनों की हिरासत में भेज दिया है।

बता दें मशहूर कोरियोग्राफर पर 21 वर्षीय उनकी को स्टार ने उनपर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि इस मामले में उनकी पत्नी आयशा भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने अपने बयान में कहा था कि जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने उस लड़की के साथ मारपीट की थी साथ ही पीड़िता को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए किया था मजबूर।

रंगा रेड्डी कोर्ट ने भेजा हिरासत में

अब ताजा अपडेट के अनुसार हैदराबाद की रंगा रेड्डी कोर्ट ने जानी मास्टर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। अब इस हिरासत में मामले की और अधिक जानकारी सामने आ सकती है। कोरियोग्राफर ने जब उस लड़की के साथ ये अपराध किया था जो वो लड़की नाबालिग थी। जिसा कारण कोरियोग्राफर पर POCSO के तहत भी आरोप लगाया गया है। एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कहा था कि जानी मास्टर ऐसा नहीं कर सकते हैं है। साथ ही आयशा ने कहा था कि अगर लड़की सबूत दिखा सकती है, तो मैं मास्टर को छोड़ दूंगी।" पॉक्सो एक्ट के अलावा जानी मास्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (चोट पहुंचाना) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article