स्त्री 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने हाल ही में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दिनों जानी मास्टर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें जानी ने अपनी असिस्टेंट कोरियोग्राफर के साथ यौन उत्पीड़न किया था साथ ही उसको धमकी भी दी थी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया था। बता दें कोरियोग्राफर एफआईआर के बाद से फरार चल रह थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में जानी मास्टर की पत्नी आयशा की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आयशा ने उस पीड़िता के साथ मारपीट तक की है और उसे धर्म परिवर्तन कर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर तक किया है। रिपोर्ट के अनुसार आयशा को पीड़िता पर हमला करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है। जानी मास्टर पर अपनी 21 वर्षीय महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप है, जो दुर्व्यवहार के समय नाबालिग थी। शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने उनसे साथ मारपीट भी की थी।
मैं अपने पति को छोड़ दूंगी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जानी मास्टर की पत्नी ने कहा कि उनके पति के ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो झूठे हैं। साथ ही आयशा ने कहा था कि मुझे और जानी मास्टर को शादी किए 14 साल हो गए हैं। मैं तब से उन्हें जानती हूं। हमारे बच्चे नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। वो ऐसा नहीं कर सकते। मेरे पति जानी मास्टर पर जो आरोप लगे हैं वो सही नहीं है। उनपर ऐसे आरोप लगे है कि उन्होंने 16 साल की लड़की को परेशान किया था, ये बहुत घिनौना आरोप है। इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। अगर आरोप लगाने वाली लड़की कुछ सबूत दिखा देगी तो मैं अपने पति को छोड़ दूंगी।
