SSMB29: दिल्ली-मुंबई छोड़कर सीधे ओडिशा क्यों गईं प्रियंका चोपड़ा? महेश बाबू से जुड़ रहे हैं तार

Priyanka reached Odisha for SSMB29 shooting: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो ओडिशा पहुंच चुकी हैं। देसी गर्ल ने तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से बताया है कि वो अगले कुछ दिन महेश बाबू (Mahesh Babu) और राजामौली (SS Rajamouli) के साथ SSMB29 की शूटिंग करेंगी।

Priyanka reached Odisha for SSMB29 shooting: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंडियन मूवीज में कमबैक को लेकर काफी बातें हो रही थीं लेकिन उन्होंने किसी भी बॉलीवुड डायरेक्टर की जगह साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली का हाथ थामा है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजामौली की SSMB29 में अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। फिल्म में देसी गर्ल के साथ महेश बाबू भी नजर आएंगे, जो गुंटूर कारम के बाद एक सुपरहिट मूवी की तलाश में हैं। अगर ताजा न्यूज की मानें तो देसी गर्ल ने SSMB29 का दूसरा शेड्यूल ओडिशा में ज्वाइन कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra in Odisa for SSM28

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं, उनमें वो डेनिम जींस और ब्लैक रंग की जैकेट पहने दिख रही हैं। देसी गर्ल हैलीकॉप्टर से ओडिशा पहुंची, जहां से उन्होंने नेचर को खूबसूरती से अपने कैमरे में कैद किया है। देसी गर्ल के पोस्ट देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उनसे सेट से नई तस्वीरों की डिमांड भी कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि देसी गर्ल जल्द ही उन्हें सेट से SSMB29 की झलकियां दिखाएं।

End of Feed