Prabhas Starrer The Raja Saab: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के पास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स हैं। काफी लंबे समय से प्रभास अपनी फर्स्ट हॉरर-कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' (The Raja Saab) की रिलीज को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। फैन्स भी इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने प्रभास स्टारर की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आइए जाने क्यों मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाया का मन बनाया है।
ऐसी खबरें थी कि मेकर्स प्रभास की 'द राजा साब' को 10 अप्रैल के दिन रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब हिन्दुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि निर्माताओं ने 'द राजा साब' की रिलीज को होल्ड पर डालने का निर्णय लिया है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि 'द राजा साब' के वीएफएक्स में काफी समय लग रहा है। इस मूवी के डायरेक्टर मारुति भी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। अभी तक मेकर्स ने कोई नई रिलीज डेट फाइनल नहीं की है।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मेकर्स इस साल किसी अच्छी डेट की तलाश में हैं, जो प्रभास की फिल्म के लिए परफेक्ट साबित हो। प्रभास हनु राघवपुडी के साथ अपनी अगली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल अभी 'फौजी' रखा गया है। 'द राजा साब' में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आए थे।
