प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू और एसएस राजामौली इस समय अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस 1000 करोड़ी फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म की शूटिंग की से ब्रेक लेकर भाई की शादी में शामिल हुई थी। अब एक्ट्रेस वापस फिल्म निपटाकर शूटिंग में शामिल हो गई है।
SSMB29
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिससे पता चल रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच गई हैं। इससे पहले मुबंई एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें देसी गर्ल ने पेस्टल रंग का को-ऑर्ड सेट कैरी किया था। जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थी। प्रियंका ने अपने भाई की शादी में काफी मस्ती की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
नीलम उपाध्याय के हुए सिद्धार्थ
बता दें प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए 2 फरवरी को मुंबई पहुंचीं थी। सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपने बहन परिणीति और मन्नारा चोपड़ा सहित करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से हुई है। नीलम उपाध्याय साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। महेश बाबू की एसएसएमबी29 दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी जंगल में रोमांच की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। दोनों पार्टों को 2027 और 2028 में रिलीज किया जाएगा।
