SSMB29 New Update: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' (SSMB29), जिसे अब 'ग्लोबट्रॉटर' (GlobeTrotter) के नाम से जाना जा रहा है इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद पहुंची थी। इसी बीच फिल्म एसएसएमबी29 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एसएसएमबी29 के सेट पर स्टार्स की नई तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म एसएसएमबी29 से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।
Image Source: Jerryxmimi Instagram
एसएसएमबी29 जुड़ा नया अपडेट आया सामने
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म एसएसएमबी29 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म एसएसएमबी29 से जुड़ी अभी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर हैदराबाद में महेश बाबू के जन्मदिन के पार्टी की है, जहां प्रियंका और महेश साथ में मुस्कुराते नजर आए। इस तस्वीर को प्रियंका के फैन पेज Jerryxmimi ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें प्रियंका व्हाइट स्लीवलेस टॉप और जींस में दिख रही हैं, जबकि महेश नेवी ब्लू टी-शर्ट और ग्रे कैप में कूल लग रहे हैं। इस तस्वीर के बाद अब साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा और मेहश बाबू साथ में फिल्म करने जा रहे हैं।
अभी हाल ही में रिलीज हुआ था लुक
फिल्म एसएसएमबी29 से जुड़ा कुछ दिनों पहले एक बड़ा अपडेट आया था। मेकर्स ने महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर एसएसएमबी29 से एक्टर का पहला लुक शेयर किया था। इस लुक में मेहश बाबू का नहीं दिख रहा था। मेकर्स पूरा लुक नवंबर 2025 में रिवील करने का प्लान बना रहे हैं। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
