Spirit: दीपिका पादुकोण को किनारे कर संदीप रेड्डी वांगा ने शुरू की शूटिंग, मुहुर्त पूजा में पहुंचे चिरंजीवी

Sandeep Reddy Vanga Starts Spirit Shooting: साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही 'स्पिरिट' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी मुहुर्त पूजा से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sandeep Reddy Vanga Starts Spirit Shooting: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें से एक 'स्पिरिट' भी है। प्रभास अपनी फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। यूं तो फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। खास बात तो यह है कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार और चिरंजीवी के साथ 'स्पिरिट' (Spirit) की मुहुर्त पूजा की। इससे जुड़ी तस्वीरें टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रही हैं।

spirit shooting start

फोटो क्रेडिट- टी-सीरीज

संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' (Spirit) की मुहुर्त पूजा हो चुकी है और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही हैं। फोटो में तृप्ति डिमरी ग्रीन सूट में नजर आईं, वहीं संदीप रेड्डी वांगा व्हाइट कुर्ते-पजामे में दिखाई दिये। दूसरी तरफ चिरंजीवी 'स्पिरिट' का क्लैप बोर्ड अपने हाथ में थामे नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए टी-सीरीज ने कैप्शन में लिखा, "शूट शुरू हुआ। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की 'स्पिरिट' की शूटिंग आज शुरू हुई है। एक यादगार शुरुआत, जिसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। मुहुर्त पूजा में प्रभास, तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और शिव चनाना की मौजूदगी रही।"

End of Feed