Spirit: संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, 'स्पिरिट' के रनटाइम को लेकर किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 7, 2025, 09:57 AM IST

Sandeep Reddy Vanga on Spirit: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अगली बड़ी फिल्म स्पिरिट (Spirit) का फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने इस फिल्म को लेकर नया अपडेट शेयर किया और प्रभास संग काम करने पर भी चुप्पी तोड़ी।

Sandeep Reddy Vanga on Spirit: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के किसी स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आती है, तो कभी 'स्पिरिट' की कहानी पर बाते होती हैं। इन सब के बीच फिल्म स्पिरिट के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म स्पिरिट को लेकर क्या अपडेट दिया है।

Sandeep Reddy Vanga on Spirit And Prabhas

Image Source: PRABHAS Raju Uppalapati Instagram

इतना होगा फिल्म का रनटाइम

एक्टर प्रभास की फिल्म स्पिरिट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म स्पिरिट को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुड़ा ये बड़ा अपड़ेट डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक शो के दौरान दिया। जगपति बाबू (Jagapathi Babu) के शो जयम्मू निश्चयम्मूरा (Jayammu NischayammuRaa) में राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) के साथ बातचीत में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि स्पिरिट का रनटाइम तीन घंटे से ज्यादा नहीं होगा। इसके आगे संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास संग काम करने पर भी अपनी राय बताई। संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि 'प्रभास बहुत साफ दिल और प्यारा इंसान है। इतना बड़ा स्टार होने के बावजूद वो इसे जताता नहीं। हम जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे।' आपको बता दें कि पहले खबर थी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म में होंगी, लेकिन अब तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) फीमेल लीड हैं।

End of Feed