सोनाक्षी सिन्हा की हुई साउथ की इस फिल्म में एंट्री, एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस से भरपूर होगी मूवी

सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी शादी का गोल्डन टाइम का आनंद ले रही हैं। अब ऐसी अफवाह है कि एक्ट्रेस जल्द ही साउथ की फिल्म में नजर आने वाली है। फैंस एक्ट्रेस को साउथ की फिल्मों में देखना का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि दंबग गर्ल इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। एक्ट्रेस की शादी को 8 महीने हो गए हैं, लेकिन वो अक्सर अपने पति जहिर इकबाल के साथ दूसरे-दूसरे देश घूमने निकलती है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट है कि सोनाक्षी सिन्हा साउथ की फिल्म में एंट्री लेने वाली है।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाली है। इस फिल्म में सुधीर बाबू भी नजर आने वाले है। हालांकि मेकर्स और एक्ट्रेस ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फिल्म में एक्ट्रेस बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा निर्मित कर रहे हैं। जटाधारा में सुधीर बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में इस फिल्म का भव्य मुहूर्त समारोह हुआ था। सोनाक्षी 8 मार्च से शूटिंग शुरू करने वाली है।

End of Feed