साउथ मूवीज

मेगास्टार चिरंजीवी को मिलेगी ब्रिटिश की नागरिकता? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

चिरंजीवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विश्वम्भर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबर थी कि चिरंजीवी को ब्रिटिश की नागरिकता मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस अफवाहें में कितनी सचाई है और कितनी नहीं।

Image

Chiranjeevi

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। चिरंजीवी जल्द ही अपनी अगली फिल्म विश्वम्भर में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सकती है। इस फिल्म को मल्लीदी वशिष्ठ निर्देशित कर रहे हैं। इसी बीच ऐसी खबर है कि चिरंजीवी को ब्रिटिश की नागरिकता मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस अफवाहें में कितनी सचाई है और कितनी नहीं।

बता दें कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अफवाहें तब सामने आई जब मेगास्टार को यूके में आयोजित एक कार्यक्रम में खास सम्मान मिलने की घोषणा की गई। तभी से ऐसी खबर सामने आ रही थी कि एक्टर को जल्द ही ब्रिटिश की नागरिकता मिलने वाली है, लेकिन इममें कोई सच्चाई नहीं है।

इस फिल्म में नजर आएंगे चिरंजीवी

विश्वम्भर के अलावा, चिरंजीवी श्रीकांत ओडेला की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अभी अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में चिरंजीवी पूरी तरह से नए लुक में नजर आने वाले हैं। उनका पहले बार ऐसा लुक देखने को मिलेगा जिसे आप पहले कभी भी नहीं देखे होगें। अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा कि इस फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीवी और श्रीकांत ओडेला की फिल्म की शुटिंग नानी की द पैराडाइज की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद शुरू होगी।

शादी की 46वीं सालगिरह का जश्न

कुछ दिनों पहले चिरंजीवी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नजर आ रहा था कि वो अपनी पत्नी के साथ शादी की 46वीं सालगिरह मना रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। उन तस्वीरों में कपल के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी और नम्रता शिरोडकर भी साथ नजर आए थे। कपल ने ये फोटोज दुबई जाते समय शेयर की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article