साउथ सुपरस्टर नानी जल्द ही फिल्म द पैराडाइज में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का रॉ स्टेटमेंट रिलीज हुआ है, जो जमकर वायरल हो रहा है। पैंस इस रॉ स्टेटमेंट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नानी के इस अंदाज ने फैंस को चौंका दिया है। इस बार नानी फिर से डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी के साथ जुड़कर एक और दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'दसरा' के बाद नानी का ये प्रोजेक्ट और भी ग्रैंड होने वाला है।
दमदार और हटके देखने रॉ स्टेटमेंट
आज मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक फैंस को दिखाई है, जिसे 'रॉ स्टेटमेंट' का नाम दिया गया है। ग्लिम्प्स की शुरुआत ही एक डिस्क्लेमर से होती है—"रॉ ट्रूथ, रॉ लैंग्वेज", जो इस कहानी की टोन को सेट कर देता है और इशारा देता है कि आगे कुछ दमदार और हटके देखने को मिलने वाला है। एक दमदार वॉयसओवर फिल्म की स्टोरी को बयां करता है।
कितनी भाषाओं में रिलीज हुआ रॉ स्टेटमेंट
इस वीडियो में बताया जा रहा है कि "इतिहास में तोते और कबूतरों पर तो सबने लिखा, लेकिन उसी नस्ल से जन्मे कौवों की कोई कहानी नहीं लिखी। ये उन कौवों की कहानी है, जिनका पेट भूख से जलता रहा... उन लाशों की चीखों की कहानी, जो सदियों से चल रही हैं... एक ऐसे समाज की दास्तान, जो अपनी मां के दूध से नहीं, बल्कि खून से पला-बढ़ा... एक चिंगारी भड़की, जिसने पूरे समाज में जोश भर दिया। जो कौवे कभी तुच्छ समझे जाते थे, आज उनके हाथों में तलवारें थीं। ये उस बागी नौजवान की कहानी है, जिसने इन कौवों को एकजुट किया... उस युवक के नेता बनने की कहानी..." मेकर्स कौए के रूप में नानी की कहानी दिखा रहे हैं। ‘रॉ स्टेटमेंट’ को तेलुगु, तमिल, हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज किया गया है।
