Sonakshi Sinha entry in Jatadhara: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। अभिनेत्री फिल्म 'जटाधारा' में नजर आने वाली है। आज महिला दिवस के मौके पर जी स्टूडियो ने सोनाक्षी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है और हर कोई सोनाक्षी को फिल्म में देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है। आइए सोनाक्षी के इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
आज महिला दिवस के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। लंबे समय बाद अभिनेत्री नया प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। यह कोई और नहीं बल्कि वेंकेट कल्याण कि अपकमिंग फिल्म जटाधार है। आज मेकर्स ने सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक शेयर किया है जो एकदम फायर लग रहा है। टीम ने जटाधारा में सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत करते हुए यह पहला लुक जारी किया है। पोस्टर पर नजर डाले तो सोनाक्षी सिन्हा की केवल आंखें नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बाल बिखरें हुए हैं, माथे पर मुकुट है आँखों में गुस्सा है और हाथों में ज्वेलरी है। इस रूप में मानो वह कोई रौद्र देवी लग रही हों। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'इस महिला दिवस के मौके पर शक्ति और शक्ति का प्रतीक जटाधारा में सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत' ।
इस पोस्टर ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है। इस हिस्टोरीकल सस्पेन्स ड्रामा में अभिनेत्री को देखने के लिए फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बात करें फिल्म की तो इसकि शूटिंग 14 फरवरी हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू पोसानी, शिल्पा सिरोड़कर, शिविन नारंग, रैना अंजली जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
