साउथ मूवीज

प्रभास ने Kannappa के लिए लिए कितने रुपये? विष्णु मांचू ने कर दिया खुलासा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार प्रभास (Prabhas) जल्द ही फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने उन्हें कन्नप्पा में नंदी के किरदार के लिए साइन किया है। जब से प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा साइन की है, तब से हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें इसके लिए कितनी फीस मिल रही है? कन्नप्पा के लीड एक्टर विष्णु मांचू ने इस बात का खुलासा कर दिया है।

Image

Kannappa

साउथ फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही दर्शकों के सामने कन्नप्पा नाम की एक मूवी पेश करेगी, जिसमें कई सारे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। विष्णु मांचू स्टारर इस फिल्म में प्रभास भी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। खबरों की मानें तो फिल्म कन्नप्पा में प्रभास नंदी के किरदार में दिखेंगे और भगवान शिव की सेवा करते दिखेंगे। जब से ये खबर सामने आई है कि फिल्म कन्नप्पा में प्रभास का स्पेशल कैमियो होगा तभी से लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि मेकर्स ने उनके लिए कितने रुपये दिए हैं? प्रभास भारत के सबसे बड़े स्टार हैं, जो एक-एक मूवी के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसी कारण फैंस जानने के लिए बेचैन हैं कि कन्नप्पा के लिए प्रभास को कितने रुपये मिले हैं?

हाल ही में एक्टर विष्णु मांचू ने एक्स पर एक चैट सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के इस सवाल का जवाब दिया है। विष्णु ने खुलासा किया है कि प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है। प्रभास ने ये फिल्म फ्री में की है, जिसके लिए मेकर्स और वो हमेशा एक्टर के शुक्रगुजार रहेंगे। प्रभास को साउथ का दरियादिल कलाकार बोला जाता है और उन्होंने कन्नप्पा के लिए एक भी रुपये न लेकर यह साबित कर दिया है कि लोग उनका इतना सम्मान क्यों करते हैं?

अगर प्रभास की अपकमिंग मूवी की बात करें तो कन्नप्पा में स्पेशल कैमियो करने के साथ-साथ प्रभास द राजा साहब, सालार 2, कल्कि 2898एडी 2 और स्पिरिट के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह सांतवे आसमान पर है। फैंस इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि प्रभास की ये सभी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article