साउथ मूवीज

विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन से नया लुक आया सामने!! 50 साल की उम्र में लगे 25

Jan Nayakan: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब सेट से एक्टर का नया लुक सामने आया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म एक्टर की लास्ट फिल्म है। इस फिल्म के बाद वो राजनीति में एक्टिव होने वाले हैं।

Image

Vijay Thalapathy

Jan Nayakan: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म थलापति की लास्ट फिल्म है।इस फिल्म के बाद वो पूरे तरह से राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। अब उनकी फिल्म से उनका नया लुक देखने को मिला है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक्टर विजय थलापति हाल ही में चेन्नई में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में नजर आए। वहीं आज 8 मार्च को विजय ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। वीडियो में एक्टर का अलग लुक देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो उनकी फिल्म जन नायकन के सेट पर शूट किया गया है।

कितने में बिके ओवरसीज राइट्स

वीडियो में एक्टर खड़े-खड़े बाल और बंड़ी दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। उनका लुक साफ-सुथरा लग रहा था, क्योंकि यह फ़िल्म एक राजनीतिक विषय पर आधारित है। वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, "थलपति विजय जननायकन में जगदीश के पुराने वर्जन की तरह लग रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन नायकन के ओवरसीज राइट्स 75 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर

विजय थलापति की इस फिल्म को एच विनोथ निर्देशित कर रहे हैं। जन नायकन में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। बीस्ट के बाद थलपति विजय और पूजा दोबारा साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय थलापति और पूजा हेगड़े के अलावा बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियामणि, ममिता बैजू और मोनिशा ब्लेसी भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article