94 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए Singeetam Srinivasa Rao, कमल हासन और महेश बाबू हुए भावुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2026, 01:32 PM IST

Singeetam Srinivasa Rao Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई बड़े सितारों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है।

Singeetam Srinivasa Rao Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव (Singeetam Srinivasa Rao) के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी समेत कई भाषाओं में काम किया और अपनी अलग तरह की फिल्मों से पहचान बनाई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा जगत के कई बड़े नामों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। जूनियर एनटीआर (Jr NTR), कमल हासन (Kamal Haasan), एसएस राजामौली (SS Rajamouli) और महेश बाबू (Mahesh Babu) समेत कई सितारों ने दिग्गज फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।

Singeetam Srinivasa Rao

साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीताम श्रीनिवास राव का निधन, जूनियर एनटीआर से राजामौली तक ने दी श्रद्धांजलि (Image Source: X)

सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन

सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई में 94 साल की उम्र में निधन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज्यादा समय तक चला। इस दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया और कॉमेडी, फैंटेसी, साइंस फिक्शन और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में काम किया। इस खबर के सामने आने के बाद स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जताते हुए नजर आए।

End of Feed