अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सिंतबर को शादी रचाई थी। हाल ही में कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अब एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अदिति राव हैदरी पपराजी से बातचीत कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ उनके पति सिद्धार्थ अनदेखा करके जा रहे हैं।
इस दौरान अदिति ने कैमरा के सामने पोज दिए और दिवाली की शुभकामनाएं भी दी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और सिद्धार्थ को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-उनके बीच सब ठीक चल रहा है ना। दूसरे ने लिखा-मुझे उनका रवैया पसंद है। हाल ही में अदिति राव हैदरी एक दिवाली पार्टी में नजर आईं थी। जिस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज और कम मेकअप से पूरा किया था।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ 400 साल पुराने मंदिर में 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। सिद्धार्थ और अदिति ने 2021 में डेटिंग शुरू की थी। बता दें दोनों को प्यार महा समुद्रम के सेट पर हुआ था। 2022 में कपल के डेट करने की खबर सामने आई थी, लेकिन कपल ने सगाई के पहले अपने रिश्ती की पुष्टि नहीं की थी। कपल ने सगाई करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को रिश्ते की जानकारी दी थी। बता दें दोनों कपल की ये दूसरी शादी है।
