इस दिवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करती है। पिछले कुछ रिकॉर्ड पर नजर डाले तो दीवाली के राजा रोहित शेट्टी ही रहे हैं। कुछ सालों से दिवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। अब इसी कारण भूल भुलैया 3 की खतरे की घंटी बजती हुई दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन फिल्म की जो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और सुपरहित साबित हुई थी।
सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान भी चुलबुल पांडे वाले अवतार में अजय देवगन की 'सिंघम अगन' में नजर आएंगे।
इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ कैमियो रोल में नजर आएंगे।
अर्जुन कपूर भी इस फिल्म में विलेन का रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म में सलमान खान और अर्जुन कपूर का आमना-सामना भी हो सकता है।
गोलमाल रिटर्न्स 2008 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 51.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की टक्कर फैशन से हुई थी। वही 2010 में गोलमाल 3 और एक्शन रिप्ले रिलीज हुई थी। गोलमाल 3 ने 106. 34 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2017 में गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार की टक्कर हुई थी। गोलमाल अगेन की 205.69 करोड़ की कमाई हुई थी। वही अब सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की टक्कर होने वाली है।
'भूल भुलैया 3' को अनीस बाज्मी ने डायरेक्ट किया है। बता दें इस फिल्म में लीड स्टार कार्तिक आर्यन हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
पुराने सभी रिकॉर्ड को देखते हुए अब भूल भुलैया के फैंस को डर लग ररहा है कि भूल भुलैया 3 कही रोहित शेट्टी की फिल्म सिघंम अगेन के सामने कमजोर ना पड़ जाए।
भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, विजय राज, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर नजर आने वाले हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने कहा दोनों फिल्में अच्छी चलेगी ये ऑडियंस पर निर्भर है।