साउथ मूवीज

'क्या बक रहे हो...' Shruti Haasan का चढ़ा पारा, पैप्स की लगा डाली क्लास

Shruti Haasan Video: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस श्रुति हासन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

श्रुति हासन का चढ़ा पारा (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Shruti Haasan Video: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस और कमल हासन (Kamal Haasan) की बेटी श्रुति हासन (Shruti Haasan) अपनी बेइंतहा खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री श्रुति हासन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। जैसे ही वो घर से निकलती है पैप्स कैमरे लेकर पहुंच जाते हैं। वैसे तो श्रुति हासन सभी से अच्छे से बात करती हैं लेकिन इस बार श्रुति हासन का पैप्स पर गुस्सा फूट गया। श्रुति हासन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-श्रुति हासन के हाथ लगी Jr NTR और प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर, साथ में मिला स्पेशल सॉन्ग)

shrutzhaasan

श्रुति हासन का चढ़ा पारा (pic credit-instagram)

श्रुति हासन का फूटा गुस्सा

पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति हासन अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। जब वे एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं, तो पैपराजी उन्हें घेरकर फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एक पैप्स ने उन्हें 'मम्मा' कहकर पुकारा, जिससे श्रुति काफी नाराज हो गईं। वे तुरंत पलटकर बोलीं, 'कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?' यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की राय बंटी हुई है। ज्यादातर यूजर्स ने श्रुति का समर्थन किया और कहा कि पापाराजी अक्सर सीमा पार कर जाते हैं। कुछ ने कहा कि 'मम्मा' कहना अनुचित था, जबकि कुछ यूजर्स ने श्रुति की प्रतिक्रिया को थोड़ा तेज बताया।

श्रुति हासन की अपकमिंग फिल्में

मालूम हो कि श्रुति हासन अपनी आगामी फिल्म 'आकाशम लो ओका तारा' (Aakasamlo Oka Tara) में दुलकर सलमान और सात्विक वीरावली के साथ नजर आएंगी। साथ ही वे प्रभास के साथ सालार: पार्ट 2 में भी काम कर रही हैं। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। श्रुति हासन का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। य कहना गलत नहीं होगा कि श्रुति हासन की हर अदा पर लोग फिदा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article