साउथ मूवीज

श्रुति हासन के हाथ लगी Jr NTR और प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर, साथ में मिला स्पेशल सॉन्ग

Shruti Hassan in #NTR31: अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन प्रशांत नील (Prashanth Neel) कर रहे हैं। प्रशांत नील ने केजीएफ और सालार सीरीज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है, जिस कारण हर किसी को उनकी अपकमिंग मूवी का इंतजार है। खबरें हैं कि अदाकारा श्रुति हासन की एंट्री इस मूवी में हो गई है।

Image

Jr NTR Shruti Hassan

Shruti Hassan in #NTR31: अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों डायरेक्टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म में व्यस्त हैं, जिसका टाइटल अभी तक #NTR31 रखा गया है। जूनियर एनटीआर डायरेक्टर प्रशांत नील संग इन दिनों मैंगलोर में हैं, जहां लगातार शूटिंग चल रही है। #NTR31 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार इस मूवी के साथ श्रुति हासन भी जुड़ गई हैं। श्रुति हासन को दर्शकों ने प्रशांत नील की सालार में भी अहम किरदार प्ले करते हुए देखा था और अब दोनों ने #NTR31 के लिए हाथ मिलाया है।

#NTR31 में स्पेशल डांस नम्बर करेंगी श्रुति हासन

मिली जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर प्रशांत नील ने अदाकारा श्रुति हासन को एक स्पेशल डांस नम्बर के लिए साइन किया है। ये डांस नम्बर फिल्म में एक ऐसी जगह आता है, जहां कहानी को नया मोड़ देना है। स्पेशल डांस नम्बर के साथ-साथ #NTR31 में श्रुति हासन का अहम किरदार भी होगा, जो कहानी को मदद करता दिखाई देगा।

देवरा को मिले खराब रिस्पांस के बाद #NTR31 से Jr NTR के फैंस को हैं कई सारी उम्मीदें

ट्रिपल आर के बाद कलाकार जूनियर एनटीआर देवरा लेकर आए थे, जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। इस फिल्म ने कारोबार को सम्मानजनक किया लेकिन क्रिटीक्स ने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की धज्जियां उड़ा दी थीं। देवरा को मिले खराब रिस्पांस के बाद हर किसी को #NTR31 से बहुत सारी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि #NTR31 बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की सफल वापसी कराएगी और उन्हें पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित करेगी। बताते चलें कि जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन की वॉर 2 में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article