शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि शाहरुख खान और सुकुमार एक फिल्म के लिए हाथ मिलाए हैं। मेकर्स इस फिल्म को एक हाई-इंटेंसिटी थ्रिलर फिल्म बनाने का मन बना रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो यह फिल्म अंजाम जैसी होगी जो 1994 में रिलीज हुई थी। जिसमें शाहरुख ने एक खतरनाक प्रेमी का रोल किया था।
Shahrukh Khan and Pushpa director Sukumar
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अनोखा फिल्म होने वाली है। जिसमें सुकुमार की बेहतरीन कहानी और शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग दिखने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान लंबे समय के बाद एक और डार्क और पजेसिव लवर का रोल करने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस बात को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस शाहरुख खान को एंटी-हीरो अवतार में दिखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस से पर्दा नहीं उठा है। अब देखना होगा की सुकुमार इस फिल्म में किसी साउथ की एक्ट्रेस को कास्ट करते हैं या कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।
60 की उम्र में बनेंगे साइको आशिक
अंजाम फिल्म में शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री नाम के एक रईसजादे लड़के का रोल किया था, जो माधुरी दीक्षित के किरदार शिवानी के प्रति बहुत ज्यादा पजेसिव रहता है। फिल्म में, विजय, शिवानी (माधुरी दीक्षित) के प्रति जुनूनी हो जाता है और जब शिवानी, अशोक (दीपक तिजोरी) से शादी करती है, तो विजय का दिल टूट जाता है और वह साइको बन जाता है। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद की थी। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। 1994 में किंग खान 29 के थे। अब एक्टर जल्द ही 60 साल के होने वाले हैं। अब देखना होगा कि 60 साल की उम्र में किंग खान इस रोल के लिए कितने ज्यादा परफेक्ट होते हैं।
