Sexual Harassment Case filled against actor Nivin Pauly: मलयालम एक्टर निविन पॉली के खिलाफ एर्नाकुलम ओनुंकल पुलिस ने गैर-जमानती धारा के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया है। इस महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ अब ये केस दर्ज कर लिया है। महीला ने आरोप लगाए हैं कि एक्टर ने उन्हें एक्टिंग का चांस देने का वादा किया था पर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। सूत्रों का कहना है कि महिला ने संपर्क किया था विशेष जांच दल (एसआईटी) के तहत इस मामले की जांच की जाए। इस संगठन का गठन हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद किया गया था। एसआईटी ने बाद इस घटना की सूचना ओनुक्कल पुलिस को दी गई। इसको लेकर अभी तक एक्टर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Nivin Pauly Booked In Sexual Harassment Case
यह खबर अपडेट हो रही है..
