नानी की फिल्म सारिपोधा सानिवारम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म में नानी से शानदार एक्टिंग की है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो आप पहले इसके रिव्यू जान लीजिए। आइए जानते हैं कि ये फिल्म फैंस को कितनी पसंद आ रही है।
Saripodhaa Sanivaaram
बता दें नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सारिपोधा सानिवारम 29 अगस्त से फैंस को एंटरटेन करने के लिए रिलीज हो गई है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है तो कुछ लोग इस फिल्म से बहुत निराश हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा- एसजे सूर्या 100 फिल्मों में एक जैसी भूमिकाएं और एक जैसा एक्टिंग कर सकते हैं और फिर भी आपको प्रभावित करने में कामयाब होते हैं... वह एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं। वही दूसरे ने कहा- सारिपोधा सानिवारम के लिए ब्लॉकबस्टर रिपोर्ट सुनना के लिए सुपर डुपर हैप्पी हूं।
नानी और एसजे सूर्या की एक्टिंग
नानी की फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म देखने वाले लोगों का कहना है कि सारिपोधा सानिवारम एक अनूठी और बहुत दिलचस्प कहानी है। फैंस इस फिल्म में नानी के साथ-साथ एसजे सूर्या की भी एक्टिंग बहुत पसंद कर रहे हैं। कहानी के अलावा फैंस को इस फिल्म का गाना और बैकग्राउंड म्यूजिक स्टार की एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
कितना है फिल्म का बजट
इस फिल्म में नानी के अलावा प्रियंका मोहन, एसजे सूर्या, अदिति बालन, अभिरामी, मुरली शर्मा, साई कुमार, अजय घोष और हर्षवर्धन भी इस फिल्म में नजर आए। नानी की ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई करती है।
