नागार्जुन आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों एक्टर अपने बेटे की शादी की अफवाहों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य इस साल के अंत तक अपनी मंगेतर शोभिता के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वही एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस अपने सुपर स्टार की झलक पाने के लिए उनके घर से बाहर नजर आए।
नागार्जुन किंग
नागार्जुन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर सुबह से ही इंतजार करते रहे और उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनकी राह देखते रहे। जैसे ही एक्टर फैंस के बीच नजर आए फैंस काफी ज्यादा जोश में आ गए और जोर से चिल्लाने लगे-किंग, नागार्जुन किंग।
फैंस को दिया धन्यवाद
फैंस की भीड़ देखकर सुपरस्टार काफी खुश हो गए और मुस्कुराने लगे। साथ ही फैंस को देखते हुए हाथ हिलाया और हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान नागार्जुन ने पीले कलर की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए दिखाई दिए। इस लुक में नागार्जुन अपने बेटे को भी टक्कर दे रहे थे। उनके इस लुक को देखकर फैंस अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि एक्टर 65 साल के हो गए हैं।
कुबेर फिल्म से फोटो आई सामने
इसी दौरान रश्मिका मंदाना ने एक्टर की एक फोटो शेयर की है, जो फिल्म कुबेर से है। इस फिल्म में एक्टर धनुष, रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा-"हैप्पीएस्ट बर्थडे @iamnagarjuna सर।
