साउथ मूवीज

Rajinikanth की Coolie में हुई Aamir Khan की एंट्री! 30 साल बाद दोनों सुपरस्टार साथ करेंगे काम

लोकेश कनगराज की फिल्म कूली काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में है। फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। 30 साल बाद दोनों साथ में काम करेंगे। दोनों सुपरस्टार को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Rajinikanth and Aamir khan (credit Pic: instagram)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर को फैंस भगवान मानते हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म कूली पर काम कर रहे हैं। कूली का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। 30 साल बाद दोनों साथ में फिर से काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 1995 में फिल्म आतंक ही आतंक में काम किया था। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कूली के बाद लोकेश बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगे। दोनों साथ में अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। फैंस को ऑफिशियल अनांउसमेंट का इंतजार है।

कूली ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

रजनीकांत ने साउथ के अलावा कई हिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अंधा कानून, मेरी अदालत, जॉन जोनी जनार्दन, वफादार, गिरफ्तार, भगवान दादा , फर्शिते और हम जैसी फिल्मों में काम किया है।

कूली में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, उपेंद्र सत्यराज, सौबिन शाहिर, महेंद्रन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद एक्टर वेट्टैयन पर काम करेंगे। वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन साथ में काम करेंगे। दोनों सुपरस्टार लंबे समय साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें सामने आई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article