Sandeep Reddy Vanga ने तिरुमाला मंदिर में चढ़ाए अपने बाल, Animal की सफलता के लिए मुंड़वाया सिर

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald: रणबीर कपूर स्टार फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने तिरुमाला मंदिर में सिर मुंड़वाया। जानिए आखिर ऐसा क्यूं किया संदीप ने टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए।

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इसके पीछे डाइरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का हाथ है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म एनिमल की सफलता के बाद संदीप काफी गद गद हो गए हैं, जिसकी वजह से वो अब गंजे हो गए हैं। जी हां, हाल ही में डायरेक्टर को तिरुमाला मंदिर के बाहर सिर पर बिना बाल के देखा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर संदीप रेड्डी वांगा ने ऐसा क्यूं किया।

Sandeep Reddy Vanga Goes Bald

साल 2023 के आखिरी महीने दिसम्बर में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) रिलीज हुई, जिसे देख जनता पागल हो गई। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिए। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर फिल्म ने जबरदस्त पर्फॉर्म किया, जिसकी खुशी में संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने सिर मुंडवा लिया। ऐसे में आज सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें संदीप तिरुमाला मंदिर के दर्शन करके बाहर निकलते हुए नजर आए और बताया की फिल्म एनिमल के हिट होने पर उन्होंने बाल चढ़ाए।

End of Feed