साउथ मूवीज

EXCLUSIVE: Samantha के एक्स ससुर नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा पर ठोका मानहानि का केस, बेटे के तलाक पर दिया था विवादित बयान

कोंडा सुरेखा ने सामंथा-नागा के तलाक के पीछे केटीआर का हाथ बताया था। जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई थी। अब नागार्जुन ने जूम के साथ एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो जल्द ही कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का केस कर रहे है जिसकी प्रक्रिया चालू है।

Image

Samantha Ruth Prabhu

कोंडा सुरेखा ने सामंथा-नागा के तलाक के पीछे केटीआर का हाथ बताया था। कोंडा सुरेखा के इस बयान के बाद साउथ जगत में तूफान आ गया था, जिसके बाद सभी ने उनकी कड़ी निंदा भी की थी। बता दें अब नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा पर मानहानि का केस ठोका है। हाल ही में जूम के साथ एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

बता दें नागार्जुन ने बताया कि उन्होंने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बातचीत में नागार्जुन ने कहा कि उन्होंने कोंडा सुरेखा के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का एक और मानहानि का मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया में हैं। एक्टर ने कहा कि नेता की ऐसे बयान को हम बिल्कुल भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं। एक्टर का कहना है कि अब वह कहती है कि वह अपने बयान को वापस ले रही है। उन्होंने केवल सामंथा से माफी मांगी है। मेरे परिवार का क्या? मुझसे और मेरे परिवार से माफी का एक शब्द भी नहीं!

राजनीति के फायदे के लिए नाम का उपयोग

माफी मांगने के बाद भी एक्टर ये केस वापस नहीं लेने वाले हैं। एक्टर ने कहा कि बदनामी सिर्फ मेरे और मेरे परिवार की नहीं बल्कि तेलुगु इंडस्ट्री की भी हुई है। एक्टर का कहना है कि कोई हमारा नाम राजनीति के फायदे के लिए नहीं ले सकता है। नागार्जुन ने कहा उम्मीद है कि हमारी कानूनी कार्रवाई से अब नेताओं को सबक मिलेगा और वो सावधान रहेंगे।

जल्द फैसला आने की उम्मीद

एक्टर ने बताया कि वो मानहानि से संबंधित मामलों से पूरी तरह से जागरूक है और आगे की लड़ाई के लिए तैयार हैं। एक्टर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फैसला जल्द आएगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article