साउथ मूवीज

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत 3 दिन बाद हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, नहीं कर पाएंगे अब ये बड़ा काम

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है। बता दें न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुली एक्टर रजनीकांत को 3 अक्टूबर यानी गुरुवार की रात को 11 बजे ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस बात को सुनकर फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है।

Image

Rajinikanth

Rajinikanth Health Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है। एक्टर को 3 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया था। बता दें रजनीकांत को पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें 30 सितंबर को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर अपने पोएस गार्डन स्थित घर में वापस आ गए हैं, लेकिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने बाद भी एक्टर ये काम नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं वो कौन सा काम है जो एक्टर नहीं कर पाएंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुली एक्टर रजनीकांत को 3 अक्टूबर यानी गुरुवार की रात को 11 बजे ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी शेयर की है। डॉक्टरों ने जानकारी दी थी एक्टर के दिल से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी। जिसके बाद इसे ट्रांस कैथेटर के जरिए नॉन सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है। अब एक्टर की हालत ठीक हो गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जिस कारण एक्टर अपने आने वाली फिल्म वेट्टैयन का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे।

इस दिन रिलीज होगी वेट्टैयन

रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस वाले का रोल निभाने वाले हैं। ये फिल्म टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी 33 साल बाद साथ नजर आएंगे। जिस कारण फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म में फहद फाजिल भी हैं। ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article