लाइलाज बीमारी में अकेले ही तड़पती रही थी Samantha Ruth Prabhu, एक्ट्रेस ने कहा दुश्मन को भी न हो ये रोग

Samantha Ruth Prabhu Share Health Update: साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी बीमारी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि यह ऐसी बीमारी है जो आपके साथ पुरी जिंदगी रहने वाली है। उन्होंने कहा कि सब कुछ थम सा जाता है। मैं वास्तव में असहाय महसूस करती थी।

Samantha Ruth Prabhu Share Health Update: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) लाखों दिलों की धड़कन है। 15 साल से इंडस्ट्री पर आज कर रही एक्ट्रेस ने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने करियर के ग्रोथ पर सामंथा के साथ दो बड़े हादसे हुए जिसमें शामिल था उनकी शादी का टूटना और लाइलाज बीमारी मायोसिटिस का पता चलना। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी सेहत पर खुलकर बात की और बताया कैसे वह इससे निकल रही है।

Samantha Ruth Prabhu Share Health Update

फ़ूडफ़ार्मर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, सामंथा रूथ प्रभु( Samanth Ruth Prabhu) से उनकी हेल्थ के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, “जब मुझे अपनी ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला, तो मैं अपने स्वास्थ्य के साथ बहुत लापरवाह थी और बिल्कुल अकेली थी। मुझे नहीं पता था कि कहाँ से शुरुआत करनी है। जब आप बीमार होते हैं और आपको एक हफ़्ते के लिए बस एक गोली मिलती है, तो आपको लगता है कि आप ठीक हो जाएंगे। क्योंकि आपकी पूरी ज़िंदगी में ऐसा ही होता रहा है। बीमारी चाहे जो भी हो, आप बस एक हफ़्ते के लिए एक गोली लेते हैं। हालाँकि, यह ऐसा नहीं है। यह पुरानी बीमारी है, और आपको बताया जाता है कि यह लाइलाज है। आपको बताया जाता है कि यह आजीवन है और इससे भी बदतर होने वाला है। यह एक ऐसा समय था जब मैं भी गुस्से में थी, मेरे सामने मेरी पूरी ज़िंदगी थी। सब कुछ थम सा जाता है। मैं वास्तव में असहाय महसूस करती थी।

End of Feed