साउथ मूवीज

Bangaram Poster Out: खूंखार लुक में नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, तेलुगु इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर करेंगी डेब्यू

Bangaram Poster: सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर एक्ट्रेस इस फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को अलग-अलग भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Image

Samantha Ruth Prabhu (credit Pic: Instagram)

Bangaram Poster: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को फैंस बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म बंगाराम का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस खूंखार अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी हैं और हाथों में बंदूक पकड़ा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर खून के छीठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सामंथा इंटेस लुक दिखाई देते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म का पोस्टर फैंस को पसंद आ रहा है।

सामंथा ने फिल्म का पोस्टर और मोशन पोस्टर दोनों शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, सुनहरा होने के लिए हर चीज का चमकना जरूरी नहीं होता है। बंगाराम जल्द ही शुरू होगा।

बंगाराम में सामंथा का दिखा खूंखार लुक

सामंथा के इस प्रोजेक्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस को नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के पोस्टर में फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बंगाराम फायर। दूसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे क्वीन। तीसरे यूजर ने लिखा, बंंगाराम के लिए बहुत शुभकामनाएं। चौथे यूजर ने लिखा, बंगाराम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा ने अपनी हेल्थ की वजह से काम से ब्रेक लिया था। एक्ट्रेस सिटाडेल : हनी बनी में नजर आएंगी। सामंंथा के साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। ये एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article