Samantha Ruth Prabhu Getting Married: अभिनेत्री सामंथा रूठ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) लाखों दिलों की धड़कन हैं। वह साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। सामंथा इस समय अपनी डेटिंग को लेकर सुर्खियां बटौर रहीं हैं। दरअसल कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि सामंथा 'द फैमिली मैन' सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही है। अब बात सिर्फ डेटिंग तक ही नहीं रही, ताज रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी भी करने वाले हैं। यानी की नागा चैतन्य के बाद सामंथा रूथ प्रभु भी दूसरी शादी करने जा रही है।
सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu ) और राज निदिमोरू( Raj Nidimoru) शादी करने के लिए तैयार हैं। आज सुबह से ही यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। सामंथा और राज एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। हालांकि न तो सामंथा ने और न ही राज ने अभी तक डेटिंग की खबरों की पुष्टि की है। हालांकि कुछ दिन पहले सामंथा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए राज निदिमोरू को डेट करने का हिंट दिया था। अब शादी की बात करें तो दोनों गुपचुप तरीके से ईशा योग केंद्र में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख 1 दिसंबर यानि आज की डेट है।
कैसे जुड़ा राज और सामंथा का रिश्ता
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की मुलाकात सीरीज 'द फैमिली मैन' के सेट पर हुई थी। साल 2021 में दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने थे। वहीं राज ने सामंथा के साथ काम भी किया। कहा जाता है कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा और राज के बीच दोस्ती गहरी हो गई, दोनों की नजदीकियों को देखते हुए राज की पत्नी श्यामली डे ने उन्हें तलाक दे दिया। हालांकि कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स और आईविटनेस कन्फर्मेशन से पता चलता है कि सामंथा और राज ने वाकई एक साथ एक नया चैप्टर शुरू किया है। वह इस रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं।
