तलाक के बाद सामंथा रूथ प्रभु को इंडस्ट्री ने कर दिया ब्लैकलिस्ट, लक्ष्मी मांचू ने साधा नागा चैतन्य पर निशाना!!

Lakshmi Manchu on Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इस समय अपनी हेल्थ पर और अपने करियर पर ध्यान दे रही है । हालांकि उनके पास अभी कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने बताया कि क्यों सामंथा को साउथ इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा।

Lakshmi Manchu on Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ( Lakshmi Manchu) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री की उस एक्ट्रेस का जिक्र किया जो काम के लिए भटक रही है। लक्ष्मी ने बिना किसी एक्ट्रेस का नाम लेते हुए बताया कि तलाक के बाद उसे काम नहीं मिल रहा। एक्ट्रेस की बातें सुनने के बाद लग रहा है कि वह अभिनेत्री समंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) का जिक्र कर रही हैं। यही नहीं लक्ष्मी मांचू ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है।

Lakshmi Manchu on Samantha Ruth Prabhu

ग्रेट आंध्रा के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लक्ष्मी मांचू( Lakshmi Manchu) ने इंडस्ट्री की उस एक्ट्रेस का जिक्र किया, जो तलाक के बाद काम के लिए स्ट्रगल कर रही है। अपने इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया कि इंडस्ट्री में एक ऐसी सुपरस्टार है जिसे तलाक के बाद काम नहीं मिल रहा है। जो प्रोजेक्ट उनके पास थे वो भी छिन लिए गए हैं। उनकी रिलीज हुई फिल्में भी ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। लक्ष्मी ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं के साथ ज्यादा अन्याय होता है और लोग महिलाओं पर ही ज्यादा सवाल उठाते हैं। हालांकि अपने इस बयान में उन्होंने सामंथा का नाम नहीं लिया। लेकिन, बातें सुनने के बाद लग रहा है कि वह नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रूथ प्रभु का हाल बयां कर रही हैं।

End of Feed