साउथ मूवीज

'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को किया बाहर, मेकर्स की बड़ी घोषणा

Deepika Padukone out From Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैजयंती मूवीज ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि दीपिका पादुकोण को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है।

Image

Image Source: IMDb

Deepika Padukone out From Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस मूवी में दीपिका पादुकोण के अपोजिट साउथ सुपरस्टार प्रभास भी अहम रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने प्रेग्नेंसी लेडी का रोल निभाया था, जो फैन्स को बहुत पसंद आया था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि दीपिका पादुकोण को 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। इस खबर ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है।

'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण

वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर होने की बड़ी घोषणा कर दी है। वैजयंती मूवीज में एक्स अकाउंट पर लिखा, 'इस बात की आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का पार्ट नहीं होंगी। पहली फिल्म की लंबी जर्नी के साथ अब एक पार्टनरशिप ढूढ़ने में सफल नहीं हो पाए हैं। 'कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म इस कमिटमेंट से ज्यादा हक़दार है। हम उनके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।'

दीपिका पादुकोण के फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर एक्ट्रेस बाहर हो गई हैं। नाग आश्विन के निर्देशन में बनी इस मूवी में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे। इस मूवी को साउथ की ऑडियंस के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article