Samantha Ruth Prabhu confirmed her relationship: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे से ऐसी अफवाह है कि एक्ट्रेस निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। अब इस अफवाह को और हवा मिल गई है। हाल ही में सामंथा और राज निदिमोरू को साथ में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू हाल ही में एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीर ने उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज कर दी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने लॉन्ग ग्रीन ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं फिल्म मेकर राज ने टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं जो एक कैजुअल कुल लग रहा है। दोनों के डेटिंग रूमर्स जब शुरू हुए थे जब कुछ समय पहले दोनों पिकेटबॉल टूर्नामेंट में साथ नजर आए थे। इस दौरान सामंथा फिल्म मेकर का हाथ पकड़े भी नजर आई थी। अब हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर में फिल्म मेकर सामंथा रूथ प्रभु के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। अब फैंस का ये बोलना है कि लगता है एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।
राज निदिमोरू की रक्त ब्रह्मांड में नजर आएंगी सामंथा
राज निदिमोरू फिल्म निर्माण जोड़ी राज और डीके का हिस्सा हैं, जो 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी', 'गन्स एंड गुलाब' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में फिल्म मेकर ने सामंथा को कास्ट किया था। अब सामंथा उनकी एक और पिल्म में नजर आने वाली है। उस सीरीज का नाम 'रक्त ब्रह्मांड' है।
