साउथ मूवीज

Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins: ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, रजनीकांत ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins:'जेलर 2' की शूटिंग 10 मार्च से चेन्नई में शुरू हो गई। इस पार्ट में भी रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

Image

Rajinikanth Jailer 2

Rajinikanth Jailer 2 Shoot Begins: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 10 मार्च से चेन्नई में हो रही है।

हाल ही में जेलर 2 के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की इसकी आधिकारिक घोषणा की है। जिस कारण फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है। पोस्ट शेयर करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा-"मुथुवेल पांडियन की तलाश शुरू हुई। जेलर 2 की शूटिंग आज से शुरू हो गई है"। बता दें इस फिल्म में रजनीकांत अपने रोल को निभाते हुए नजर आएंगे। जेलर 2 जेलर का सीक्वल है, जो 2023 को रिलीज हुई थी। रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

कब सामने आया था प्रोमो

रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की जेलर2 में कई सितारे कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल है। जनवरी 2025 में जेलर 2 का प्रोमो रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। प्रोमों में अनिरुद्ध रविचंदर और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार भी नजर आए थे। प्रोमों में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोल करते हुए नजर आए थे। प्रोमों में रजनीकांत का एक्शन देख फैंस दीवाने हो गए थे।

आमिर खान कैमियो करते आएंगे नजर

जेलर 2 में राम्या कृष्णन, विनायक, योगी बाबू, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया, रेडिन किंग्सले, सुनील लीड रोल में नजर आए थे। वहीं मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ छोटे-छोटे रोल में नजर आए थे। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो करने वाले है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article