Samantha Ruth Prabhu's Review Lenin: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अखिल अक्किनेनी ने लगभग 3 सालों के बाद फिल्म 'लेनिन' के साथ वापसी की है। यह मूवी 10 जुलाई को बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने की हाइप देखी जा सकती है। खास बात यह भी है कि 'लेनिन' को लेकर जो रिव्यू सामने आए हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व देवर की मूवी 'लेनिन' को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेता का हौसला बढ़ाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अमीर परिवार की लड़की का रिश्ता छोड़कर Rajendra Kumar ने इस हसीना को बनाया था हमसफर, उम्र में था 10 साल का फासला)
'लेनिन' को सामंथा ने बताया ब्लॉकबस्टर
'लेनिन' के लिए सामंथा ने अखिल को दी शुभकामनाएं
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'लेनिन' का ट्रेलर शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लेनिन के लिए अखिल अक्किनेनी और पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं। पहले से ही बड़ी ब्लॉकबस्टर वाली फीलिंग आ रही है।' बता दें कि अखिल, नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं। नागा चैतन्य की शादी समांथा से हुई थी। इसके बाद 2021 में दोनों की शादी 4 साल बाद टूट गई थी। अब दोनों ने अलग-अलग दोबारा शादी कर ली है। समांथा की शादी राज निदिमोरू से हुई है और नागा चैतन्य की शादी सोभिता धुलिपाला से हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur के हाथ लगी एक धांसू म्यूजिकल लव-स्टोरी, ये डायरेक्टर संभालेगा कमान)
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी तेलुगु एक्शन-रोमांस फिल्म 'लेनिन' रायलसीमा के खतरनाक इलाके में सेट है। कहानी एक ऐसे हीरो की है जो पुरानी राजनीतिक और परिवार की दुश्मनी से लड़ता है। वह एक क्रूर और ताकतवर नेता के खिलाफ मोर्चा खोलता है। इस मूवी में मेकर्स ने अखिल के अपोजिट एक्ट्रेस भाग्यश्री बोर्से को अहम भूमिका में कास्ट किया है। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। फिल्म में शिवाजी, लेनिन, सुदर्शन, ईश्वरी राव, ब्रह्माजी, सुनील और मुरली किशोर जैसे कई कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं। अखिल की पिछली फिल्म 2023 में आई 'एजेंट' थी, जो फ्लॉप रही थी।
