Salaar Review By Censor Board: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर वापसी करने वाले हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर देखने के बाद लोगो का कहना है की फिल्म का हिट होना तय है। अब हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दे दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार (Salaar) की कल सेंसर बोर्ड के लिए स्क्रीनिंग रखी गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर फैल रही है की सेंसर बोर्ड के किसी मेंबर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। उनका कहना है की फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड की कमिटी को सालार काफी ज्यादा पसंद आई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है की अब प्रभास जवान और पठान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड अपनी फिल्म से तोड़ सकते हैं।
फिल्म को प्रशांत नील ने डाइरेक्ट किया है, जिनकी पिछली फिल्म केजीएफ के दोनों भागों ने छप्परफाड़ कमाई की थी। प्रभास की ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं।
