Rajinikanth Biopic: Sajid Nadiadwala प्रोड्यूस करेंगे थलाइवा की बायोपिक, कौन करेगा एक्टिंग?

Rajinikanth's Biopic: पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को लेकर कोई शक नहीं है। उन्हें देशभर में काफी प्यार मिलता है। हालांकि अब उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। जिसे कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाल प्रोड्यूस करने वाले हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Rajinikanth's Biopic: सुपरस्टार रजनीकांत के शानदार जीवन और करियर पर एक बायोपिक बनने की खबरें पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को लेकर कोई शक नहीं है। उन्हें देशभर में काफी प्यार मिलता है। हालांकि अब उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। जिसे कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाल प्रोड्यूस करने वाले हैं। बॉलीवुड मीडिया में सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, टॉप हिंदी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को सभी मुख्य भाषाओं में रजनीकांत की बायोपिक को डिस्ट्रिब्यूट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साजिद इस समय सलमान खान और एआर मुरुगादॉस की ईद 2025 रिलीज़, सिकंदर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसकी घोषणा इसी साल ईद के मौके पर की गई है।

End of Feed