साउथ मूवीज

Rajinikanth Biopic: Sajid Nadiadwala प्रोड्यूस करेंगे थलाइवा की बायोपिक, कौन करेगा एक्टिंग?

Rajinikanth's Biopic: पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को लेकर कोई शक नहीं है। उन्हें देशभर में काफी प्यार मिलता है। हालांकि अब उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। जिसे कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाल प्रोड्यूस करने वाले हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rajinikanth Biopic found this big Bollywood Producer

Rajinikanth's Biopic: सुपरस्टार रजनीकांत के शानदार जीवन और करियर पर एक बायोपिक बनने की खबरें पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को लेकर कोई शक नहीं है। उन्हें देशभर में काफी प्यार मिलता है। हालांकि अब उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। जिसे कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाल प्रोड्यूस करने वाले हैं। बॉलीवुड मीडिया में सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, टॉप हिंदी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को सभी मुख्य भाषाओं में रजनीकांत की बायोपिक को डिस्ट्रिब्यूट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साजिद इस समय सलमान खान और एआर मुरुगादॉस की ईद 2025 रिलीज़, सिकंदर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसकी घोषणा इसी साल ईद के मौके पर की गई है।

रिपोर्टों से पता चलता है कि रजनीकांत की बायोपिक फिलहाल स्क्रीनिंग के स्टेज में है, और कलाकारों और क्रू के सदस्यों को फाइनल किया जाना अभी बाकी है। इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि रजनीकांत के एक्स दामाद और फेंस तमिल स्टार धनुष बायोपिक में रजनीकांत का किरदार निभाने के लिए सबसे आगे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

कौन निभाएगा रजनीकांत की बायोपिक की जिम्मेदारी?

इस उम्र में भी अभिनेता दमदार एक्टिंग के चलते टॉप पर बने हुए है। किसी भी युवा अभिनेता के लिए सुपरस्टार की जगह पर कदम रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, पहले धनुष ने एक सुपरस्टार की बायोपिक में लीड भूमिका निभाने में रुचि व्यक्त की थी, लेकिन सभी का जवाब उचित समय पर ही दिया जाएगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article